यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमारे शहरों और इलाकों में रूसी हमले लगातार जारी हैं। यह हमले दिन-रात लोगों की जान ले रहे हैं। हमारे नागरिकों और आम लोगों की जगहों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात भी कई शहरों में नागरिक ढांचों को निशाना बनाया गया। इनमें डेटा और बिजनेस सेंटर, हॉस्टल, स्कूल और जहाज शामिल हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''दरअसल, हमारे शहरों और इलाकों में रूसी हमलों से हु
रूसी हमलों से हुआ नुकसानए नुकसान को ठीक करने का काम लगभग बिना रुके जारी है। ये हमले दिन-रात हमारे नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।''
दो विदेशी जहाजों को नुकसान पहुंचा
जेलेंस्की ने बताया कि कीव में 'कीव-पासाजिरस्की' स्टेशन के डिपो, डेटा और बिजनेस सेंटरों के साथ रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ओडेसा क्षेत्र में एक स्कूल, एक हॉस्टल और दो विदेशी जहाजों को नुकसान पहुंचा है।
उद्योगों और रिहायशी इमारतों को नुकसान
उन्होंने बताया कि रूसी हमलों की जद में कीव, निप्रो, खार्कीव, सुमी, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, जाइटॉमिर, वोलिन और रिव्ने इलाके भी आए। बिजली से जुड़ी सुविधाओं, सब-स्टेशन, आम लोगों के काम आने वाले उद्योगों और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
क्या बोले जेलेंस्की?
जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से हर दिन बढ़ते हमलों के बीच यह जरूरी है कि लोगों की जान बचाने के लिए लगातार मदद मिलती रहे और इस तरह के सहायता पैकेज आते रहें। मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस की तरफ से रोजाना बढ़ते तनाव को देखते हुए, यह जरूरी है कि लोगों की जान बचाने के काम को लगातार समर्थन मिले और ऐसे पैकेज आते रहें।