न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बार चयनकर्ताओं का फैसला फैंस को चौंकाने वाला लगा क्योंकि पिछली सीरीज में चमकने वाला एक बड़ा नाम टीम से बाहर कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे में शतक जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली। शतकीय पारी के बाद अगला मैच खेले बिना बाहर होना फैंस को खटक गया। टीम लिस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई।
ऋतुराज की फॉर्म फिर भी बाहर
ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि वह लगातार शानदार फॉर्म में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा मुंबई के खिलाफ 66 रन बनाकर महाराष्ट्र को जीत भी दिलाई। घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बावजूद उन्हें वनडे टीम में मौका नहीं मिला। फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई से पूछ रहे हैं कि आखिर गलती क्या रही। शतक के बाद टीम से बाहर होना चयन नीति पर सवाल खड़े कर रहा है।
चार और नाम बने चर्चा का कारण
सिर्फ ऋतुराज ही नहीं बल्कि चार और बड़े नाम भी वनडे टीम से बाहर रखे गए हैं। इनमें अक्षर पटेल शामिल हैं जिन्होंने सेलेक्शन के दिन ही विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी उसी दिन सेंचुरी लगाई लेकिन उनका नाम भी टीम में नहीं आया। संजू सैमसन ने भी शतक ठोका था फिर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इन फैसलों ने चयन को और विवादों में डाल दिया है।
इसे भी पढ़ें : कीवियों के खिलाफ Team India का ऐलान बना तूफान, तीन नाम कटे तो गुस्से में फैंस, Shami को लेकर बोली ये बात !
शमी की वापसी भी टली
वनडे टीम चयन में मोहम्मद शमी की वापसी की चर्चा भी सिर्फ अफवाह बनकर रह गई। लंबे समय से टीम में लौटने की उम्मीद लगाए बैठे शमी को इस सीरीज के लिए भी मौका नहीं मिला। लगातार अच्छे प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद उनका नाम सूची से गायब रहा। एक साथ इतने फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का बाहर होना इस चयन को सबसे ज्यादा चर्चा में ले आया है। फैंस के बीच यही सवाल है कि अगर शतक और लगातार रन भी टीम में जगह की गारंटी नहीं हैं तो फिर चयन का पैमाना क्या है।