एस. एस. राजामौली भारत के सबसे बेहतरीन, विजनरी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। राजामौली एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनकी फिल्में सिनेमा घरों को अलग दुनिया बना देती हैं और दर्शक हॉल से बाहर निकलकर भी रियल लाइफ एक्सपीरियेंस महसूस करते हैं। यही अनुभवी निर्देशक एक बार फिर अपनी धमाकेदार फिल्म 'वाराणसी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
वाराणसी नहीं साधारण
एस. एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 'वाराणसी' कोई साधारण फिल्म नहीं बल्कि टाइम ट्रैवल पर बेस्ड एक 'एक्शन-एडवेंचर' फिल्म है। हालांकि फिल्म की प्रोडक्शन का काम अभी चालू है पर हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेट को देखकर दर्शकों के बीच फिल्म खूब चर्चा में है। राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्में हर बार दर्शकों को रियलिस्टिक एक्सपीरियेंस कराती हैं। इस कारण उनकी फिल्मों के अनाउंस होते ही दर्शकों में एक्साइटमेंट लेवल और क्रेज़ बढ़ जाता है। मेकर्स द्वारा 'वाराणसी' फिल्म अगले साल तक ही पूरी होगी जिसे 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के होंगे दो पार्ट
फिल्म 'वाराणसी' को भी अब दो पार्ट में रिलीज किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की ड्यूरेशन लंबी होने की वजह से फिल्म को दो पार्ट में डिवाइड किया जाएगा। हालांकि कुछ अफ़वाहों के चलते यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह 'धुरंधर' के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ सफलता हासिल की, उसी को देखते हुए फिल्म और रणवीर सिंह की तारीफ़ करने वाले फिल्ममेकर राजामौली भी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में हैं। राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को भी दो पार्ट में रिलीज करने की स्ट्रेटेजी फॉलो कर सकते हैं।
तीन घंटों में मेनेज करना मुश्किल
साझा जानकारी से यह सामने आया है कि 'वाराणसी' कोई सिक्वल फिल्म नहीं होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट कोई सीक्वल ना होकर एक ही फिल्म का हिस्सा रहेगा। इस फिल्म में कई बड़े सीन देखने को मिलेंगे जिसे तीन घंटों के टाइम में मेनेज करना संभव नहीं है। फिल्म की स्टोरी को एक ही पार्ट में कंप्लीट करना मुश्किल है और इसके लिए तीन घंटे से ज़्यादा का समय भी काफी नहीं होगा। इसी वजह से वे इसे दो हिस्सों वाले फॉर्मेट में एक्सटेंड करने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक्स्टेंडेड फॉर्मेट ही उन्हें इस फिल्म में ज्यादा डिटेलिंग के साथ कहानी प्रस्तुत करने में मदद करेगा जिसमें टाइम लिमिट को बेहतर तौर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इतने करोड़ का बजट निर्धारित
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट के बाद यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। हालांकि अब फिल्म को दो पार्ट में बांटा जाएगा जिसके कारण बजट भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा। जिन फिल्मों का कॉन्सेप्ट बड़ा और बजट काफी होता है उन फिल्मों के लिए ये टू-पार्ट फॉर्मेट बॉक्स ऑफिस पर बेहतर साबित हुआ है।
हैदराबाद में वाराणसी
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है जहां पर लगाए गए शानदार सेट की तस्वीरों के सामने आते ही दर्शकों की आंखें खुली रह गईं। सेट इतने आलीशान और बड़े पैमाने पर तैयार किए जा रहे हैं कि इन भव्य सेट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वाराणसी (काशी) हैदराबाद में ही आ गया है। वाराणसी के घाटों, प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों आदि के डिजाइन से लेकर हर एक चीज़ को इतनी डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है कि सेट भी रियल काशी बन गया है। बारीक से बारीक बनावट को इतनी बखूबी से सेट में ढ़ाला गया है कि हर कोई यही महसूस कर रहा है जैसे वह साक्षात काशी के पवित्र शहर में आ गए हैं।
यूरोप में फिल्म की पहली झलक
'वाराणसी' की पहली झलक यूरोप के सबसे बड़े थिएटर 'ले ग्रैंड रेक्स' के ट्रेलर फेस्टिवल में प्रस्तुत की गई जिसके बाद फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। भारत में रिलीज होने से पहले ही इसे यूरोप में दिखाया गया जिसे फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जैसे ही फिल्म का पहला फ्रेम सामने आया, पूरा हॉल तालियों और सीटियों के शोर से भर गया। इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म का दर्शकों में क्रेज़ लहर की तरह फैल गया है। अब भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक साल का समय काफी लंबा है पर इस फिल्म से बेहतरीन एक्सपीरियेंस मिलने की उम्मीद दर्शकों में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : Ramayana: 'रामायण 'में भगवान राम की भूमिका निभाने पर रणबीर ने की खुलकर बात, कहा-वे अरबों लोगों के 'अंतरात्मा रक्षक' हैं
वाराणसी की स्टार कास्ट
अपनी विजनरी सोच और बेहतरीन निर्देशन के चलते उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बेहतरीन स्टार कास्ट का चयन किया है। 'वाराणसी' फिल्म की कमान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन के हाथों में सौंपी गई है। राजामौली के निर्देशन और इन दमदार कलाकारों की मौजूदगी से यह फिल्म सिनेमा घरों और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ब्रेक करने की क्षमता रखती है। इसके चलते 'वाराणसी' देश की मच अवेटिड फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है।
फर्स्ट लुक वायरल
अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू 'रुद्र' के रूप में नजर आएंगे। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' के रूप में और प्रियंका चोपड़ा जोनस 'मंदाकिनी' के रूप में नजर आने वाली हैं। इनका दमदार और इंटेंस फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसने हर तरफ लोगों में एक्साइटमेंट लेवल को चरम पर पहुंचा दिया।