SSC JE Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर टियर-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
STEP 4. इसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अंत में आपको इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आपको बता दें कि आंसर-की डाउनलोड कर के उम्मीदवार प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं अगर किसी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव कर दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार 19 अप्रैल, 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: जल्द खत्म होगा 12वीं के छात्रों का इंतजार, उमंग ऐप पर ऐसे देख पाएंगे अपनी मार्कशीट
ऑब्जेक्शन फीस
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बिना भुगतान किए आपत्ति दर्ज नहीं होगी।
जल्द जारी होगा रिजल्ट
एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा के जरिए कुल 1731 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही टियर-2 आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसएससी की ओर से जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।