इंदौर।। CMRS टीम की परमिशन के बाद मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू होगा। इसे प्रायोरिटी कॉरिडोर नाम दिया गया है। इस कॉरिडोर के तहत 5 स्टेशनों पर शुरुआत में रन शुरू होगा। कॉरिडोर गांधी नगर से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर मेट्रो स्टेशन 3 चौराहे तक है। इसके बीच में गांधी नगर से स्टेशन 3 के बीच मेट्रो स्टेशन 6, 5 और 4 भी हैं।
इंदौर मेट्रो का कॉमर्शियल रन अप्रैल माह में होने की संभावना जताई जा रही है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम 24/25 मार्च को मेट्रो की फाइनल रिपोर्ट लेकर कर रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सीएमआरएस से हरी झंडी मिलते ही इंदौर में मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। बोर्ड के मुताबिक मेट्रो के कोच और बिछाया गए ट्रैक पूरी तरह से फिट हैं।
CMRS ने 5 स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया गया । 24 /25 मार्च को सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर में बने पांचों मेट्रो स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। CMRS टीम ने प्रायोरिटी कॉरिडोर पर आने वाले 5 स्टेशनों का अलग-अलग निरीक्षण किया। स्टेशन पर बने ऑपरेशन रूम, इलेक्ट्रिकल सेक्शन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्कलेटर सहित अन्य यात्री सुविधाओं की जांच की गई। इसके अलावा टीम ने मेट्रो के कोच में बैठकर गति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मेट्रो कोच को 80/100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलाकर देखा गया। बढ़ी हुई स्पीड के दौरान टीम ने कोच में यात्री सुरक्षा और तय स्पीड पर होने वाले वाइब्रेशन की भी जांच की।
80 की स्पीड से मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद उसके रुकने के दौरान ब्रेकिंग सिस्टम को भी जांचा गया। ट्रेन को अधिकतम गति पर चलाकर, बीच-बीच में ब्रेक लगाकर और कम गति पर चलाकर भी परखा गया।