Bulandshahr Crime : नगर के हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी सागर राजपूत उर्फ हिमांशु वर्मा का शुक्रवार को अयोध्या प्रीमियर लीग में चयन हो गया. नौ नवंबर से अयोध्या में लीग की शुरुआत होगी, इसमें सागर राजपूत गोमती थंडर टीम की और से प्रतिभाग करेगा। खिलाड़ी के चयन पर कोच एवं अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने खुशी जताई.
हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि खानपुर क्षेत्र के गांव पालीपरतापुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र सागर राजपूत उर्फ हिमांशु वर्मा एकेडमी पर वर्ष 2009 से बल्लेबाजी का प्रशिक्षण ले रहा है. 22 से 24 सितंबर को लखनऊ में अयोध्या प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल हुआ। इसमें सागर समेत करीब छह हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. इसमें 300 खिलाड़ियों का चयन हुआ. 300 में से 160 खिलाड़ी चयन होकर दूसरे राउंड में पहुंचे.
अब लखनऊ में तीन से पांच नवंबर तक अंतिम चयन शिविर में सागर ने प्रतिभाग कर उम्म्दा प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में उम्दा प्रदर्शन करने पर अयोध्या प्रीमियर लीग में चयन हुआ है. इसमें गोमती थंडर टीम की और से प्रतिभाग करेगा. बताया कि नौ नवंबर से शुरू हो रहे अयोध्या प्रीमियर लीग में आठ टीम प्रतिभाग करेगी। 26 नवंबर को फाइनल मैच होगा. सागर राजपूत की टीम का पहला मैच 10 नवंबर को है. इसके लिए वह नौ नवंबर को अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगा. सागर राजपूत के चयन होने पर परिजन, कोच एवं क्रिकेट खिलाड़ियों ने बधाई दी.