Realme New Launch: रियलमी ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे Realme C83 5G नाम से पेश किया है। इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इसमें कंपनी ने कई खास फीचर दिए हैं। यह हैंडसेट 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह हैंडसेट ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से चलता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Realme C83 5G को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें ब्लूमिंग पर्पल और स्प्रॉउटिंग ग्रीन कलर शामिल है। वहीं, इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। इस फोन को आप रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
Realme C83 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच का HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। Realme C83 5G में ऑक्टाकोर मीडिया डाइमेंसिटी 6300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है। रियलमी का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें 5G, 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS कनेक्टिविटी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Honor New Launch: 6520mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ऑनर 600 Lite स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
फोन का कैमरा
वहीं,कैमरे की बात करे, तो Realme C83 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है। साथ ही 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
फोन की दमदार बैटरी
Realme C83 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है। यह फोन 15W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। कंपनी ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए 3.5mm का ऑडियो जैक शामिल किया गया है।