Vivo Phone: वीवो कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने प्रीमियम X सीरीज के सबसे किफायती फोन Vivo X200 FE को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की पहली सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल के दौरान कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। यह स्मार्टफोन अल्ट्रा स्लिम बॉडी और कॉम्पैक्ट साइज के साथ आता है। बता दें कि Vivo X200 FE एक शानदार फीचर्स वाला फोन है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं फोन के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।
फोन की कीमत
वहीं, Vivo X200 FE फोन के कीमत की बात करें, तो भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की कीमत ₹54,999 से शुरू होती है। तो वहीं, इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल ₹59,999 में खरीद के लिए उपलब्ध है। बता दें कि वीवो की ओर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹5,500 तक का 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस फोन को वीवो के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट के जरिए भी खरीद सकते हैं। वीवो X200 FE का यह स्मार्टफोन तीन शानदार कलर ऑप्शन के साथ आता है, जो Luxe Grey, Frost Blue और Amber Yellow कलर में उपलब्ध है।
फोन के फीचर्स
बता दें कि Vivo X200 FE में 6.31-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिजाइन प्रीमियम मेटल और ग्लास फिनिश के साथ आता है। यह फोन Funtouch OS 15 पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक की वॉयस कॉल और 10 घंटे का गेमिंग बैकअप दे सकता है।
Vivo X200 FE का कैमरा सेटअप
वहीं इस फोन के कैमरे की बात करे तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके प्राइमरी कैमरे में 50 MP का लेंस है, दूसरे कैमरे में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, वहीं तीसरा कैमरा 50 MP ZEISS Telephoto Camera है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।