.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3997ed03-519f-4d16-ae27-fba6e35a5d10&w=3840&q=75)
Vivo Phone: वीवो कंपनी ने हाल ही में अपने Y-सीरीज के नए Vivo Y400 5G फोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए है। इस शानदार फोन में आपको 90W फ्लैशचार्ज के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।
फोन की कीमत
कंपनी ने Vivo Y400 5G दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है और 8GB+256GB वेरिएंट वाले फोन की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को ग्लैम व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप 7 अगस्त से वीवो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक को SBI, DBS बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, Yes बैंक, Bobcard और Federal बैंक के कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं।
फोन के फीचर्स
इस फोन में 6.67-इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटचओस 15 पर चलता है। फोन ढेर सारे AI फीचर्स के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल का सेंसर है। फोन से पानी के अंदर भी फोटोग्राफी की जा सकती है।