iPhone 18 Series Sale Start: एप्पल फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने आज यानि 18 सितंबर से अपने 2026 लाइनअप के नए डिवाइसेज की ब्रिकी भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इसमें iPhone 18 Pro , iPhone 18 Pro Max , AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 शामिल हैं। दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई जैसे बड़े शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर सुबह 5 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
ग्राहकों में भारी उत्साह
आईफोन 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नोएडा के एक ग्राहक ने बताया कि वह पंजाब से दो iPhone 18 Pro Max खरीदने आया था और सुबह 6 बजे से ही लाइन में खड़ा था। सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई है। ग्राहकों के लिए नया आईफोन लॉन्च किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा।
सुबह से ही जमावड़ा शुरू
दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह जल्दी से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने 18 प्रो मैक्स 1 टीबी मॉडल पहले से प्री-बुक कर रखा है और सबसे पहले लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वे 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और नए फीचर्स का इंतजार है।
ग्राहक ने क्या बोला
वहीं, एक अन्य ग्राहक सूरज चौहान, जो यूट्यूब पर टेक रिव्यू चैनल चलाते हैं, उसने कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल सूरज चौहान के नाम से है। मुझे फोन में काफी रुचि है। पिछली बार 17 प्रो खरीदा था, इस बार 18 प्रो मैक्स लेने आया हूं। कई लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। कैमरा और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी! चैट और चैनल्स में आया नया सर्च बटन; जानें कैसे करेगा काम
iPhone 18 Pro की कीमत
256GB- 1,64,900 रुपये
512GB- 1,89,900 रुपये
1TB- 2,39,900 रुपये
2TB- 3,14,900 रुपये
iPhone 18 Pro Max की कीमत
256GB- 1,79,900 रुपये
512GB- 2,04,900 रुपये
1TB- 2,54,900 रुपये
2TB- 3,29,900 रुपये
iPhone Duo के लिए करना होगा इंतजार
बता दें कि एप्पल ने इस साल अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया है। हालांकि यह फोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,000 रुपये है।