Salman Khan Surprise: बुधवार यानी 4 नवंबर की सुबह सलमान खान के फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई। ज्यादातर फैन्स जब नींद के आगोश में थे तभी, सुबह 5 बजे सालमान की मत अवेडेट फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं’ इनटरेट पर छा गया। यह गाना लोगों के लिए सुबह-सुबह किसी सरप्राइज वेकअप कॉल से कम नहीं था। इस गाने की सबसे बड़ी बात ये है कि ये गाना खुद भाईजान यानी सलमान खान की आवाज में है।
हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है गाना
सलमान की आवाज में आए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं’ गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। इस गाने के लिरिक्स साजिद खान ने लिखे हैं। सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर यह गाना आग सुबह रिलीज किया गया है। इस गाने में भाईजान का मस्तमौला अंदाज दिख रहा है। ब्लैक कैजुअल लुक और ब्लैक सूट में सलमान हमेशा की तरह बेहर हैंडसम नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चित्रांगदा सिंह भी लाल साड़ी में बेहद हॉट लग रही है। उनके डांस और अंदाज से लोगों का दि जीत लिया है।
सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गाना
सलमान खान ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। इस गाने को शेयर करते हुए जो कैप्शन सलमान ने लिखा है उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सलमान ने लिखा- रवानगी का टाइम सुबह 5.12 बजे… फ्लाइट समय पर है, दो पेग लेकर अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं… पता नहीं कहां लैंड करू? इस पोस्ट पर सलमान के फैन्स ने भी उनपर जमकर प्यार बरसाया है। सलमान की आवाज में गाना सुनना उनके फैन्स के लिए दिल जीतने वाला मोमेंच है। किसी ने गाने को फायर बताया तो कि ने कहा सुबह-सुबह दिन बन गया।
यह भी पढ़ें: फीस बढ़ाने की मांग पड़ी भारी, हिट टीवी शो से बाहर हुईं सोनारिका भदौरिया
सलमान ने पहले भी गाए हैं गाने
सलमान ने अपनी आवाज में इससे पहले भी गाने गाए हैं। सलमान खान ने इससे पहले ‘हैंगओवर, ‘प्यार करो ना’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। इन गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया औऱ कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में भी ये गाने आज भी शामिल हैं। हांलाकि सुबह-सुबह सलमान के नए गाने ने उनके फैंस को दीवापली का गिफ्ट दिया है।