.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De02a2e69-3d44-414e-bc4c-37678f299f20&w=3840&q=75)
Entertainment News : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जहां भी जाते हैं, वहां अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं. हाल ही में फैशन डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के एक भव्य फैशन शो में सलमान खान ने शोस्टॉपर बनकर रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा कि हर नजर बस उन्हीं पर टिक गई. ब्लैक शेरवानी में सजे सलमान खान का रॉयल लुक उनके व्यक्तित्व को और भी निखारता नजर आया। ट्रेडिशनल पहनावे में भी उनका करिश्माई अंदाज़ लोगों को खूब भाया। शेरवानी की डिटेलिंग और फिटिंग ने उन्हें एक शाही लुक दिया, जो मंच पर उनके आत्मविश्वास और स्टारडम से मेल खाता था.
विक्रम फडनीस की इस खास कलेक्शन की झलकियाँ भारतीय परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश करती हैं, और सलमान खान को शोस्टॉपर बनाना उनके इस फैशन शो को और भी खास बना गया। रैंप पर सलमान का ग्रेस और चार्म ऐसा था कि दर्शकों की तालियों की गूंज देर तक सुनाई दी.यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक फैशन आइकन भी हैं, जो हर लुक में जान डाल देते हैं.