Salman Khan Maatrubhumi : सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में है। अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के संशोधित वर्जन को सरकार की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC मिल गया है. इसके बाद फिल्म के सिनेमाघरों तक पहुंचने का रास्ता पहले की तुलना में साफ हुआ है.
सरकार से मिली NOC
‘मातृभूमि’ को पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से अनाउंस किया गया था. फिल्म की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान टकराव की पृष्ठभूमि पर आधारित है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के कंटेंट को लेकर कुछ आधिकारिक चिंताएं थीं, जिसके बाद मेकर्स ने इसके वर्जन में बदलाव किए। नए वर्जन को मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार की तरफ से NOC जारी होने की जानकारी सामने आई है.
13 नवंबर की तारीख पर नजर
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और उनकी टीम 13 नवंबर 2026 को फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रही है. यह तारीख दिवाली के बाद की है और इसी वजह से मेकर्स इस पीरियड को फिल्म के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं. हालांकि, 13 नवंबर अभी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं है. अंतिम फैसला सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगा.
ये भी पढ़ें - Kritika Kamra Vacation: बिकिनी लुक में कृतिका कामरा ने ढाया कहर, Beach Photos में दिखा ग्लैमरस अंदाज
CBFC की मंजूरी अभी बाक
सरकार से NOC मिलने के बावजूद फिल्म की रिलीज के लिए CBFC की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास जमा कर सकते हैं. अगर वहां से समय पर मंजूरी मिलती है, तभी प्रस्तावित तारीख पर फिल्म को रिलीज किया जा सकेगा.
फिल्म में सलमान के साथ दिखेंगी चित्रांगदा
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. लंबे समय से अटकी इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों की नजर आधिकारिक रिलीज अनाउंसमेंट और CBFC क्लियरेंस पर बनी हुई है.