कौन थीं कुमुद राणे : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों गहरे दुख में हैं. उनकी बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन ने पूरे खान परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान, Sohail Khan, Arpita Khan Sharma समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सलमान खान खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दिया.
खान परिवार के बेहद करीब थीं कुमुद
कुमुद राणे सिर्फ एक बिजनेसवुमन नहीं थीं, बल्कि खान परिवार की बेहद करीबी और भरोसेमंद दोस्त मानी जाती थीं। बताया जा रहा है कि उनका सलमान खान और उनके परिवार के साथ कई साल पुराना रिश्ता था। परिवार के हर खास मौके पर उनकी मौजूदगी रहती थी और इसी वजह से उन्हें परिवार का हिस्सा माना जाता था। अर्पिता खान ने भी सोशल media पर उन्हें “बहन जैसी” बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी.
दुबई में बनाया था बड़ा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमुद राणे दुबई में “रेन ब्यूटी बार” नाम की कंपनी की फाउंडर थीं। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने काम और उपलब्धियों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले थे। बिजनेस जगत में उनकी पहचान एक सफल और प्रेरणादायक महिला के रूप में की जाती थी.
कैंसर से लड़ रही थीं कुमुद
खबरों के अनुसार कुमुद राणे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. 9 जून 2026 को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही खान परिवार सदमे में डूब गया। अंतिम संस्कार में सलमान खान काफी भावुक नजर आए और उनके बॉडीगार्ड शेरा उन्हें संभालते दिखाई दिए.
सोशल मीडिया पर उमड़ा दुख
कुमुद राणे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर देखने को मिली। सोहेल खान ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी “प्यारी बहन” को खो दिया है. वहीं अर्पिता खान ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा की। फैंस भी सलमान खान और उनके परिवार को हिम्मत देने की बात कह रहे हैं.
सलमान खान के लिए बड़ा भावनात्मक झटका
करीबी लोगों का कहना है कि कुमुद राणे सलमान खान के जीवन में बेहद खास जगह रखती थीं. यही वजह रही कि उनके निधन ने अभिनेता को अंदर तक तोड़ दिया। पिछले कुछ समय में सलमान अपने कई करीबी लोगों को खो चुके हैं और कुमुद का जाना उनके लिए एक और बड़ा भावनात्मक झटका माना जा रहा है.