
Bulandshahr News : कोतवाली देहात क्षेत्र के नीमखेड़ा निवासी अनिल पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिस की पिस्टल लेकर भगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसमे जबावी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बता दे कि गुरुवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेडा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. जिसमे आरोपी कप्तान उर्फ सलमान ने अपने अन्य साथियों के साथ अनिल पर चाकू से वार किया था। चाकू अनिल की गर्दन में लगा। जिससे वह गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया. उसी समय से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी. जिसके चलते शुक्रवार की देर रात थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा आरोपी कप्तान उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर उसके द्वारा चिन्हित जगह पर आलाकत्ल बरामद करने के लिये ले जाया गया था। जहाँ आरोपी कप्तान उर्फ सलमान द्वारा पुलिस टीम की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया.
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। कप्तान उर्फ सलमान पुत्र शाकिर कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा का निवासी है. एसीपी ऋजुल ने बताया कि सलमान के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सलमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.