Samsung New Launch: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, सैमसंग कल यानी 3 अगस्त को भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इसकी फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन के कई खास फीचर्स और कीमत की डिटेल्स सामने आ गई है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
फोन का डिजाइन
आपको बता दें कि डिवाइस को ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया गया है, जिसमें लेदर-फिनिश जैसी टेक्सचर में दिखाया गया है। डिजाइन की बात करें, तो डिवाइस में फ्लैट रियर पैनल के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
कितनी होगी कीमत
कीमत की बात करें, तो Samsung ने कन्फर्म किया है कि Galaxy F70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी, जो कि इसके 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए होगी। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये हो सकती है। ऑफिशियल ऑफर और सभी वेरिएंट की डिटेल्स कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान शेयर करेगी।
यह भी पढ़ें: Apple iPad: आखिर क्यों आज भी iPad Air में नहीं मिलता Face ID, जानिए इसके पीछे की असली वजह
मिल सकते हैं ये फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Android 16 बेस्ड One UI मिल सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग अपने इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में है।
फोन की बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें, तो फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो नॉर्मल यूज में एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है। वहीं चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।