
Samsung Phone Discount Offer: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी S25 5G पर अमेज़न दिवाली सेल में शानदार डील मिल रही है। ऐसे में आप के पास ये शानदार फोन खरीदने का बेहतरीन मौका है। इस शानदार फ्लिप फोन में 6.2 इंच का डिसप्ले दिया गया है। साथ ही इस डिवाइस में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए है। आइए विस्तार से जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी S25 5G को ऑफर के जरिए कितने में खरीद सकते हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S25 फोन को भारत में 80,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट के जरिए आप इस फोन को मात्र 62,895 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसकी लॉन्च कीमत से 18,104 रुपये कम है। इसके अलावा आप 1,000 रुपये की बैंक छूट ले सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 61,895 रुपये रह जाती है। फोन पर कई EMI ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं।
फोन के फीचर्स
Samsung Galaxy S25 5G में आपको 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। साथ ही फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 4,000 mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 MP का रियर कैमरा, 12 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।