Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 शुरू हो चुकी है। इस महासेल में की स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर बेहतरीन डील मिल रही है। इस फ्लैगशिप फोन को अब बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस फोन पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
कितना मिल रहा डिस्काउंट
आपको बता दें कि कंपनी ने Galaxy S25 Ultra के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अमेजन पर चल रहे सेल के दौरान आप इस मॉडल को 94,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस पर 10,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 84,999 रुपये हो जाती है। लॉन्च कीमत के मुकाबले इस पर सीधे तौर पर 45,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,549 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
512GB मॉडल की डिस्काउंट के बाद कीमत
वहीं अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो 512GB मॉडल कूपन डिस्काउंट के बाद 99,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए 2,999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600s Pro, जानें कितनी है कीमत
मिलते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। ये डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और Google Gemini AI का डीप इंटीग्रेशन भी है। सैमसंग इस डिवाइस पर 7 साल के OS अपडेट दे रहा है।
दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फ्लैगशिप डिवाइस में पीछे की तरफ 4 कैमरों का सेटअप है, 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है।