Samsung Phone Offer: सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले सैमसंग अपने मौजूदा गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। जी हां फ्लिपकार्ट की Buy Buy सेल में ये डिवाइस काफी सस्ता मिल रहा है। Flipkart Buy Buy 2025 सेल 10 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं सेल में इस डिवाइस को आप कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं।
फोन की डिस्काउंट कीमत
आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी ने अपने गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को ₹1,29,999 की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल के जरिए आप इस फोन को 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानि कि इस फोन पर आपको सीधे 20 हजार का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के साथ-साथ इस डिवाइस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है।
जी हां एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 5% तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Putin India Visit: पुतिन क्यों नहीं रखते अपने पास स्मार्टफोन? खुद रूसी राष्ट्रपति ने किया खुलासा
फोन के फीचर्स
डिवाइस के फीचर्स की बात करें, तो S25 अल्ट्रा में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite या इसी लेवल का टॉप-क्लास चिपसेट दिया गया है, ये डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें नाइट मोड, एडवांस्ड स्टेबिलाइजेशन और बेहतर कलर प्रोसेसिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन का कैमरा
कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।