
Amazon Sale: अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो चुकी है। सेल में कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा शानदार डील सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर मिल रही है। इस फोन में बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस और डिस्प्ले है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा है। ऐसे में अगर आप अच्छे कैमरा, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और शानदार डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं इस सेल में आपको सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा कितने कीमत पर मिल रहा है।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन इस सेल में आप इस फोन को सिर्फ 1,04, 000 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ इस फोन पर आपको बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो सकती है। इस फोन पर आपको SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।
फोन के फीचर्स
सैमसंग के इस शानदार फोन में आपको 6.9 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी देखने को मिलता है। इसमें 200MP के प्राइमरी लेंस वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 10MP का टेलीफोटो लेंस, 50MP का पेरिस्कोर लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।