Samsung New Launch: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप S26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 50MP का ट्रिपल कैमरा और कई एडवांस, एआई फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप इस नए स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर शामिल है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स
हालांकि फोन की रिटेल कीमत 79,999 रुपये है, लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके आप इसे काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा। सभी ऑफर्स मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत घटकर 41,999 रुपये तक आ सकती है। वहीं चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 तक का कैशबैक मिलेगा।
EMI के आसान विकल्प
Samsung Galaxy S26 FE खरीदने वाले लोगों को कुछ एनबीएफसी पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक बिना ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन मिल सकता है, इसमें बिना डाउन पेमेंट के फोन खरीदने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा 10 महीने का डाउन पेमेंट देकर 40 महीने की बिना ब्याज वाली EMI चुनी जा सकती है। इन ईएमआई ऑप्शनों के साथ लोगों को 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है। Samsung के अनुसार, एक्सचेंज से मिलने वाले फायदे और अपग्रेड बोनस को शामिल करने के बाद मासिक ईएमआई 1,050 रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Airtel ने अपने इस प्लान में बड़ा बदलाव कर ग्राहकों को दिया झटका, वैलेडिटी भी कर दी कम
फोन के मुख्य फीचर्स
सैमसंग Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। तेज परफॉर्मेंस के लिए Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें सैमसंग के कई खास 'Galaxy AI' फीचर्स भी शामिल हैं। इस फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP का फ्रंट/सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी इस फोन के साथ 7 साल तक OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दे रही है।