Samsung New Launch: सैमसंग ने भारत में अपना नया फैन एडिशन 5G फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy S26 FE के नाम से पेश किया है। ये फोन पिछले साल के Galaxy S26 FE का सक्सेसर बताया जा रहा है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया गया है, जिसमें पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो Galaxy S26 FE के एकमात्र बेस वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।
लॉन्च ऑफर्स
वहीं, लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक 8 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस ले सकते हैं। जबकि चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 3 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है।
मिलेंगे ये फीचर्स
इस हैंडसेट में 6.7-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल रही है।इस डिवाइस Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। साथ ही इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस में 4,900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: iPhone Duo Launch Price: कहां मिलेगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन सबसे सस्ता? जानें किस देश में कितनी है कीमत
फोन का दमदार कैमरा
Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS व 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।