Samsung Offer: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज, Galaxy S26 के सभी मॉडल्स की कीमतों में आधिकारिक तौर पर कटौती का ऐलान कर दिया है। साथ कंपनी ने नए बैंक ऑफर्स भी ऐड किए हैं, जिससे इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की प्रभावी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। तो आइए जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी की छूट मिल रही है।
9,000 रुपये की कटौती की गई
आपको बता दें कि सीरीज के स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S26 की कीमत में सीधे कटौती नहीं की गई है, लेकिन इस पर 8,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि सीरीज के सबसे महंगे Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में 9,000 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि इस पर कोई बैंक ऑफर नहीं है।
तीनों डिवाइस पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया
वैसे तो सैमसंग ने सीरीज के तीनों डिवाइस पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया है लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा कटौती Samsung Galaxy S26 Plus पर की गई है। इसकी कीमत में सीधे 10 हजार रुपये की कमी की गई है। अधिकांश रिटेलर्स और सैमसंग की वेबसाइट पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। ये नई कीमतें सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर लाइव हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy S26 सीरीज की नई कीमतें
Galaxy S26 Ultra की पुरानी और नई कीमतें
12GB + 256GB: पहले ₹1,39,999 अब ₹1,30,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,59,999 अब ₹1,50,999
16GB + 1TB: पहले ₹1,89,999 अब ₹1,80,999
Galaxy S26+ की पुरानी और नई कीमतें
12GB + 256GB: पहले ₹1,19,999 अब ₹1,00,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,39,999 अब ₹1,20,999
Galaxy S26 की पुरानी और नई कीमतें
12GB + 256GB: पहले ₹87,999 अब ₹79,999
12GB + 512GB: पहले ₹1,07,999 अब ₹99,999