Samsung Launch New Mobile: अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सैमसंग आपके लिए एक नया फोन लेकर आया है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपना नया F-सीरीज फोन भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम Samsung Galaxy F36 5G है। इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस फोन में कई दमदार फीचर्स है। आइए विस्तार से फोन के फीचर्स रे बारे में जानते हैं।
फोन की कीमत
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी F36 5G फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। तो वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। बता दें कि ये फोन 29 जुलाई, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन्स- कोरल रेड, लक्स वायलेट और ओनिक्स ब्लैक में पेश किया है।
यह भी पढ़ें: Tech News: भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme Buds T200 ईयरबड्स, जानें दमदार फीचर्स
फोन के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी F36 5G डुअल-सिम फोन है, जिसमें 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है। ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड One UI7 के साथ आता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग मिलती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलते हैं।