.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D587f3a42-3c37-4f50-b9fc-318718aff07f&w=3840&q=75)
Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट गैलेक्सी S25 सीरीज़ का सबसे नया उत्पाद है। यह फोन Android 16 पर चलता है। इसमें Exynos 2400 चिपसेट और 8 जीबी रैम है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। ये एक दमदार स्मार्टफोन है, इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। आइए फोन के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
फोन के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7-इंच डायनामिक AMOLED2X (FHD+) डिस्प्ले दिया गया है। यह 60-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और ब्राइट विजुअल के लिए विज़न बूस्टर के साथ दिया है। इस फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा + 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस + 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, और 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन आपको 4900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें Icyblue, Jetblack, Navy और White कलर ऑप्शन शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इसे ग्लोबल मार्केट में 650 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। दूसरे वेरिएंट को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 710 डॉलर (करीब 62,570 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन की इंडिया प्राइसिंग फिलहाल अभी तक सामने नहीं आई हैं।