
Samsung Launched New Phones: अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Samsung ने भारत में तीन नए स्मार्टफोन Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G लॉन्च किए हैं। इन फोन्स में यूज़र्स को 50MP बैक कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी के साथ-साथ MediaTek Helio G99 चिपसेट और 6.7-inch HD LCD स्क्रीन मिलती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
Samsung Galaxy A07 4G- कंपनी ने Galaxy A07 फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें ब्लैक, ग्रीन, लाइट वॉयलेट कलर शामिल है। इस फोन को एक वेरिएंट 4GB + 64GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को आप सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy F07 4G- इस फोन को कंपनी ने एक कलर में पेश किया है, जिसमें ग्रीन कलर शामिल है। इस फोन को भी एक वेरिएंट 4GB + 64GB में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 7,699 रुपये है। इस फोन को भी आप सैमसंग ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M07 4G- इस फोन को ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रखी गई है। इस फोन को आप अमेज़न एक्सक्लूसिव के जरिए खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स
आपको बता दें कि सैमसंग के इन तीनों नए फोन्स के नाम अलग-अलग हैं, लेकिन इनमें लगभग एक जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 15-बेस्ड One UI 7 पर रन करता है। इन तीनों फोन्स में आपको 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स फोन में IP54 रेटिंग दी गई है। इन फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिए गए हैं। जिसका मेन कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।