Samsung Phone Offer: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है। सैमसंग का शानदार फोन Galaxy S25 Ultra 5G काफी कम कीमत पर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इस डिवाइस पर जबरदस्त डील दे रहा है। इस फोन में 200MP कैमरा के साथ दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि इस डील में आपको ये फोन कितना का मिल रहा है।
S25 Ultra 5G पर डिस्काउंट
आपको बता दें कि Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) वेरिएंट की असल कीमत ₹1,29,999 है, लेकिन अमेजन पर चल रहे डील के तहत इस फोन को करीब ₹1,06,550 में लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि डिवाइस 23,449 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
एक्सचेंज ऑफर का फायदा
इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स (जैसे SBI, ICICI या Axis Bank) का उपयोग करने पर ₹1,000 से ₹4,000 तक की अतिरिक्त बचत भी हो रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹1,02,000 के आसपास आ जाती है। पुराने फोन को बदलने पर ग्राहकों को ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। यह आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन और अमेज़न की पॉलिसी के अनुसार आपके पिन कोड की उपलब्धता पर डिपेंड करेगा।
यह भी पढ़ें: Oneplus Phone Offer: सस्ते में प्रीमियम फोन! OnePlus 13 पर मिल रही है तगड़ी छूट, अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध
मिलते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। ये डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फ्लैगशिप डिवाइस में पीछे की तरफ 4 कैमरों का सेटअप है, 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है।