
Samsung Tablet: सैमसंग ने अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है, Samsung Galaxy Tab S10 Lite को सोमवार को आधिकारिक रूप से पेश किया गया है। नए सैमसंग टैबलेट के साथ बॉक्स में एक S Pen भी मिलता है। इस टैबलेट में कंपनी का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। आइए विस्तार से इस शानदार टैबलेट के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
तीन कलर ऑप्शन में आएगा टैबलेट
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S10 Lite को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। जिसमें कोरलरेड, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन्स शामिल हैं। इस टैबलेट को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, पहला 6GB + 128GB और दूसरा 8GB + 256GB RAM है। अभी तक कंपनी ने इस टैबलेट के कीमत का खुलासा नहीं किया है और ये भी साफ नहीं है कि टैबलेट भारत में कब उपलब्ध होगा।
टैबलेट के फीचर्स
आपको बता दें कि इस टैबलेट में 10.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 600 nits की पीक ब्राइटनेश को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट Android 15 के साथ आता है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।
टैबलेट का कैमरा
वहीं, कैमरे की बात करें, तो इस टैबलेट में 8MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है। ये टैबलेट 5G, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 6 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इस टैबलेट की खास बात यह है कि इसमें S Pen का सपोर्ट भी मिलता है, जो डिवाइस के साथ बॉक्स में ही आएगा। इस टैबलेट में कई सारे AI फीचर्स दिए गए है। इस टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी गई है।