जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं होने के बाद उनके ड्रॉप होने की चर्चा शुरू हो गई थी। अब BCCI ने स्पष्ट किया है कि संजू को टीम से बाहर नहीं किया गया है। बोर्ड के मुताबिक, उन्हें व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है।
युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे पर संजू को प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके मिलने की संभावना नहीं थी। ऐसे में टीम प्रबंधन ने युवा खिलाड़ियों को अवसर देने का फैसला किया। इसी वजह से प्रभसिमरन सिंह और अन्य युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया, जबकि संजू को आराम दिया गया।
हालिया फॉर्म पर भी हुई थी चर्चा
संजू सैमसन हाल के कुछ मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। आयरलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वह जल्दी आउट हो गए। हालांकि BCCI ने साफ किया है कि जिम्बाब्वे दौरे से उनकी गैरमौजूदगी का कारण खराब फॉर्म नहीं, बल्कि टीम की भविष्य की योजना और वर्कलोड मैनेजमेंट है।
इसे भी पढ़ें : विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी ही टीम से बाहर! चयन पर उठे सवाल, क्या है BCCI की नई रणनीति?
विश्व कप में निभाई थी अहम भूमिका
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। नॉकआउट मुकाबलों में उनकी महत्वपूर्ण पारियों के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था। अब बोर्ड का कहना है कि संजू टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं और एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है।