Sanoj Mishra On Converting Into Islam: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मी दुनिया का सफर कराने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा अक्सर अपने बयानो के चलते विवादों में रहते हैं। कुछ दिन पहले झांसी की महिला ने उनपर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें सनोज मिश्रा हाल ही में जेल से बाहर आए हैं और जेल से निकलते ही हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लेंगे की बात कही है। सनोज मिश्रा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी की वजह से उन्हें झूठे मुकदमे में जेल जाना पड़ा। इससे उन्हें बहुत तकलीफ हुई है। ऐसे में उन्होंने जितेंद्र त्यागी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने की दी धमकी-
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला और वसीम रिजवी व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वो परिवार के साथ अयोध्या धाम जाकर वहां हिंदू धर्म त्याग देंगे और साथ ही इस्लाम धर्म को अपना लेंगे। कम से कम इस्लाम समुदाय के लोग तो उनकी मदद करेंगे ही।
डायरेक्टर ने वसीम रिजवी पर लगाए आरोप-
सनोज मिश्रा ने कहा वसीम रिजवी ने लोगों को गुमराह करने की कार्रवाई से बचने के लिए हिंदू धर्म अपनाया है और जितेंद्र त्यागी बना है। उन्होंने अपने मामले में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है।
सनोज मिश्रा का वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर-
सनोज मिश्रा ने प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी मे काम करने का मणिपुर में काम दिया है जिसके चलते वह काफी चर्चा में रहती हैं।