Meaning of losing money in a dream: रात को सोते समय अचानक आँख खुले और जेब या तिजोरी खाली होने का अहसास हो, तो एक पल के लिए दिल बैठ सा जाता है। हकीकत में तो जेब कटना या पैसे खोना किसी बड़े झटके से कम नहीं है, पर क्या कभी सोचा है कि अगर यही दृश्य सपनों की दुनिया में दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है? स्वप्न शास्त्र और मनोविज्ञान की नजर से देखा जाए तो पैसों के खोने से जुड़े सपने बहुत कुछ इशारा करते हैं। जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
पैसे गायब होना या चोरी होना
अगर नींद की अवस्था में आपके हाथ से पैसे छिन जाएं या चोरी हो जाए, तो इसे थोड़ा सतर्क होकर देखने की जरूरत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले दिनों में आपके खर्चों का बजट बिगड़ सकता है या किसी गलत जगह किया गया निवेश आपको घाटा दे सकता है।
वॉलेट या पर्स का खो जाना
कई बार सपनों में पैसों से भरा बटुआ खो जाता है। इसका मतलब सिर्फ पैसों के नुकसान से नहीं है, बल्कि यह आपके भीतर छिपे आत्मविश्वास की कमी को भी दिखाता है। यह इस बात का संकेत है कि कामकाज या बिजनेस में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
खोए हुए पैसे वापस मिल जाना
अगर सपने का अंत सुखद हो और आपके डूबे या खोए हुए पैसे आपको वापस मिल जाएं, तो राहत की सांस लीजिए। यह इस बात का प्रतीक है कि हकीकत में यदि आपका कोई काम अटका हुआ है या कहीं आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसकी भरपाई का समय आ गया है। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है।
सिक्कों का गुम होना
नोटों के बजाय अगर सपने में सिर्फ चिल्लर यानी सिक्के खोते नजर आएं, तो इसे एक तरह की चेतावनी समझिए। इसका मतलब है कि जीवन में किसी छोटी-सी बात पर विवाद या अनबन हो सकती है, जिसका असर आपकी मानसिक शांति और सेहत पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 24 सितंबर को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
मनोविज्ञान की नजर से इसका क्या मतलब है?
सिर्फ स्वप्न शास्त्र ही नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि इस तरह के सपने हमारी असली जिंदगी की उथल-पुथल से जुड़े होते हैं। जब हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी जिंदगी की डोर हमारे हाथों से फिसल रही है, या जब भविष्य को लेकर मन में कोई गहरा डर और असुरक्षा घर कर जाती है, तब दिमाग ऐसे सपने बुनने लगता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।