Sara Gurpal Tej Pratap Dance : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स और उनके बीच होने वाली मस्ती को लेकर चर्चा में है। अब शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आए।
तेज प्रताप की गोद में बैठीं सारा
प्रोमो में सारा गुरपाल एक बॉलीवुड गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं। डांस करते-करते वह तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ जाती हैं। इसके बाद दोनों का यह पल कैमरे में कैद हो जाता है। सारा इस दौरान तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ भी कहती हैं। प्रोमो सामने आने के बाद यह हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सारा का अंदाज देखकर सब रह गए हैरान
सारा गुरपाल के इस डांस को देखकर शो में मौजूद बाकी लोगों के चेहरे पर भी हैरानी नजर आती है। प्रोमो में माहौल काफी मस्ती वाला दिख रहा है। सारा के डांस के बाद तेज प्रताप भी इस पूरे माहौल का हिस्सा बने नजर आते हैं। शो के मेकर्स ने प्रोमो में इस पूरे सीन को काफी खास तरीके से दिखाया है।
स्वरा भास्कर ने छिपा लिया चेहरा
सारा और तेज प्रताप के डांस को देखकर स्वरा भास्कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं। प्रोमो में वह शर्माते हुए अपना चेहरा छिपाती नजर आती हैं। इसी वजह से इस पूरे सीन में स्वरा का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक प्रोमो के इस हिस्से को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 1.58 करोड़ राशन कार्ड पर संकट, कहीं आपका कार्ड भी तो इस लिस्ट में नहीं
शो में आगे और बढ़ेगा ड्रामा
नए प्रोमो में सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि शो के अगले टास्क की झलक भी दिखाई गई है। इसमें वर्कर्स को ऑडिशन देना है और तेज प्रताप को पसंद आने वाले कंटेस्टेंट को पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा। प्रोमो के आखिर में माहौल थोड़ा गंभीर भी नजर आता है और काजल राघवानी रोती हुई दिखाई देती हैं। यानी आने वाले एपिसोड में मस्ती के साथ ड्रामा भी देखने को मिल सकता है।