Saty Niketan Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पुरानी इमारत के अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब हादसे का CCTV Video सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में भरभराकर गिरती दिखाई दे रही है। बिल्डिंग गिरते ही सड़क और आसपास का इलाका धूल के घने गुबार से भर गया।
CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
सामने आए वीडियो में नजर आता है कि इमारत अचानक नीचे की ओर ढहने लगती है और देखते ही देखते पूरा ढांचा मलबे में बदल जाता है। हादसे के वक्त बिल्डिंग में मरम्मत और निर्माण से जुड़ा काम चल रहा था। इमारत दिल्ली यूनिवर्सिटी के South Campus के पास स्थित थी और इसमें छात्रों के लिए PG संचालित किया जा रहा था। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
#WATCH | Delhi: CCTV footage from the building collapse site in Satya Niketan of Delhi's South-West district. Six people have lost their lives.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Source: Local Resident) pic.twitter.com/7MtDbb3pJF
मलबे में छात्रों के फंसे होने की आशंका
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, NDRF और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिनमें अधिकतर छात्र बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Satya Niketan incident: सत्य निकेतन हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, घायलों से मिलने पहुंचीं एम्स, पीएम मोदी ने जताया शोक!
पानी और मरम्मत बनी बड़ी वजह
करीब 40 से 50 साल पुरानी इस इमारत में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं। परिसर में छात्रों के ठहरने के लिए करीब 40 कमरे बताए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत कार्य के साथ पानी जमा होने की वजह से ढांचा कमजोर हुआ और इमारत गिर गई। अब तक 12 लोगों को निकाला गया है, जिनमें छह की मौत हुई और बाकी छह की हालत स्थिर बताई गई है।
मालिक पर FIR, जांच के आदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इमारत गिरने के कारणों की विस्तृत जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार कथित मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ South Campus Police Station में FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत मलबा हटाया जा चुका है और बेसमेंट का मलबा निकालने का काम जारी है। साथ ही खतरनाक इमारतों का Structural Audit कराने की बात भी कही गई है।
#WATCH | Delhi: Satya Niketan building collapse | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "Approximately 80% of the debris has been cleared; only the rubble from the basement remains. It is certain that there was water in the basement, and the accumulation of water—combined with… pic.twitter.com/xcTFvluUiL
— ANI (@ANI) September 7, 2026