Hariram Gupta Arrest : दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हादसे के बाद से फरार चल रहे इमारत के कथित मालिक हरिराम गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के तुरंत बाद से ही उसकी तलाश में जुटी थी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।
पालम विहार के घर पर नहीं मिला
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने हरिराम गुप्ता के पालम विहार स्थित आवास पर छापा मारा था। हालांकि, वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ है। पुलिस ने उसकी तलाश में उसके करीबियों और सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापेमारी की।
दिल्ली-NCR से हरियाणा तक तलाश
हरिराम को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली-NCR के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर दबिश दी। लगातार चल रही इस कार्रवाई के बीच पुलिस को उसके भिवाड़ी में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। अब उससे हादसे और इमारत से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Saty Niketan हादसे के बाद किस पर गिरी गाज? MCD ने 5 अधिकारियों पर लिया Action
हादसे में अब तक सात मौतें
सत्य निकेतन में 6 सितंबर को बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। इस इमारत में PG चल रहा था और कई छात्र वहां रह रहे थे। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर अभी भी Rescue Operation जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।
पांच MCD अधिकारी पहले ही सस्पेंड
हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के South Zone के पांच अधिकारियों को Suspend किया गया है। इनमें Deputy Commissioner राकेश कुमार, SE रणवीर सिंह, Executive Engineer (Building) ललित कुमार, Assistant Engineer (Building) सुनील चौहान और Junior Engineer (Building) आशीष कुमार शामिल हैं। अब हरिराम की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और आगे बढ़ने की उम्मीद है।