.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5f5ae830-40f0-4286-9293-9ffaeb5808fb&w=3840&q=75)
Muskan Saurabh murder case: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है। मुस्कान ने अपनी साथी कैदियों से इच्छा जताई है कि उसका बच्चा भगवान कृष्ण जैसा हो। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का कहना है कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था, वैसे ही उसका बच्चा भी जन्म ले और भगवान जैसा हो। फिलहाल मुस्कान साढ़े पांच महीने की गर्भवती है और जेल प्रशासन उसकी सेहत और देखभाल पर पूरी तरह ध्यान दे रहा है।
जेल में छूटी नशे की लत
मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल दोनों ही नशे के आदी थे। वे इंजेक्शन और सूखे नशे का सेवन करते थे, लेकिन जेल में दोनों का नशा छुड़वा दिया गया। जेल के नशामुक्ति केंद्र में उनका इलाज कराया गया और दवाइयों के साथ-साथ काउंसलर की मदद ली गई। अब दोनों सामान्य स्थिति में हैं। साहिल जेल में बागवानी का काम कर रहा है, जबकि गर्भवती होने की वजह से मुस्कान से कोई काम नहीं कराया जा रहा है।
यह भी देखेंःGerman foreign minister uncomfortable: टैरिफ सवाल पर जर्मन विदेश मंत्री असहज, जयशंकर की मुस्कान बनी चर्चा
जमानत की अपील
साहिल ने अपने घरवालों के जरिए वकील किया है और खुद भी केस लड़ रहा है। वहीं मुस्कान की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए केस लड़ा गया था। निचली अदालत से दोनों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन अब मुस्कान ने हाई कोर्ट से अपील की है कि उसकी प्रेग्नेंसी और बच्चे की देखभाल के आधार पर उसे जमानत दी जाए। फिलहाल इस पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।