.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5268f121-5f2c-4252-a83e-36aee516f9c0&w=3840&q=75)
Saurabh Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में सोमवार को जिला जज संजीव पांडे की अदालत में आठवें गवाह के रूप में डॉक्टर अरविंद देशवाल का बयान दर्ज हुआ। डॉक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने मरीज मुस्कान को केवल पेट दर्द और कमजोरी की दवा लिखी थी, लेकिन बाद में उसी पर्ची से छेड़छाड़ कर उसने मेडिकल स्टोर से नशीली दवा खरीदी। अदालत में जब मुस्कान को स्क्रीन पर दिखाया गया तो डॉक्टर ने तुरंत पहचान की पुष्टि की। डॉक्टर ने बताया कि वह 32 साल से ब्रह्मपुरी इलाके में क्लिनिक चला रहे हैं और बीएएमएस डिग्रीधारी हैं।
बचाव पक्ष की लंबी जिरह
मुस्कान और साहिल शुक्ला की ओर से केस लड़ रहीं एडवोकेट रेखा जैन ने डॉक्टर देशवाल से करीब तीन घंटे तक सवाल-जवाब किए। उन्होंने क्लिनिक के नाम, डिग्री, मरीजों की संख्या और दवाओं को लेकर विस्तृत पूछताछ की। डॉक्टर ने सभी सवालों के जवाब दिए और कोर्ट में अपनी डिग्री का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, सौरभ की हत्या से पहले उसे नशीली दवा दी गई थी, जो मुस्कान ने पर्ची में बदलाव कर मेडिकल स्टोर से खरीदी थी।
यह भी देखेंःMumbai फिर दहशत के साए में, 34 गाड़ियों में Human Bomb लगाने का दावा, पुलिस High Alert पर
हत्या और जांच की कड़ियां
पुलिस के मुताबिक, नशीली दवा देने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े कर सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदे जाने की पुष्टि ड्रग इंस्पेक्टर ने भी की, हालांकि स्टोर मालिक ने कहा कि दवा केवल पर्ची दिखाने पर दी गई थी। मामले में अब तक आठ गवाहों के बयान हो चुके हैं जबकि कुल 34 गवाह पेश किए जाने हैं। यह हत्याकांड अपनी वीभत्सता के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और कोर्ट में गवाहियों से साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।