Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा पूरी आस्था के साथ जारी है. शिवभक्त जोश के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया और प्रशासनिक माध्यम की मदद से यात्रा सुगमता से आगे बढ़ रही है. हरिद्वार से यूपी तक कांवड़ियों की रोचक तस्वीरें सामने आ रही हैं. भोले भक्तों में उत्साह चरम पर है. इसमें उन्हें प्रशासन का साथ मिलता दिखाई दे रहा है. बुलंदशहर के खुर्जा स्थित अग्रवाल पुल पर एनएच-34 पर इन दिनों कांवड़ियों के लिए सेल्फी हॉटस्पॉट तैयार किया गया है. यहां पर गोमुख से वृंदावन की ओर जा रहे भोले भक्त सेल्फी लेते दिखाई दिए. भक्तों का कहना है कि योगी सरकार में व्यवस्थाएं बेहतर हैं. यहां पर श्रद्धा के साथ सेवाभाव की झलक देखने को मिल रही है.
सीएम योगी करेंगे पुष्पवर्षा
कांवड़ यात्रा के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ दौरे पर जाएंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि वे मुज़फ्फरनगर सीमा से मेरठ-बागपत तक हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं. इसके लिए मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय में एक हैलीपेड को बनाया गया है. यहां पर दोपहर 12 बजे के आसपास सीएम के पहुंचने की संभावना बनी हुई है. दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के करीब मंच तैयार किया गया है. यहां से सीएम कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे. हालांकि कार्यक्रम की पुष्टि होनी बाकी है.
अमरोहा पुलिस बरसाए फूल
अमरोहा पुलिस ने कांवड़ियों का शानदार स्वागत किया. थाना बछरायूं के बिजनौर बाईपास पर गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई. धनौरा सीओ अंजलि कटारिया इस मौके पर स्वयं मौजूद थे. उन्होंने फल वितरिण किया. पूरी पुलिस टीम कांवड़ियों की सेवा में लगी थी.यहां पर श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा समन्वय का सुंदर उदाहरण दिखाई दिया. कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ कांवड़ मार्ग पर एक दुर्घटना हो गई. थाना मोदीनगर क्षेत्र के कादराबाद के पास देर रात गाजियाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर जबरदस्त थी. हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.