Sawan Last Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से इस दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं ज्योतिष के लिहाज से भी यह दिन कुछ राशियों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला बताया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के मुताबिक, इस दौरान सूर्य और बुध की स्थिति से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में गुरु की मौजूदगी से हंस योग का प्रभाव रहेगा। प्रीति योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग भी इस दिन को खास बना रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इन ग्रह स्थितियों का असर चार राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है। इन जातकों के रुके हुए काम आगे बढ़ने, आर्थिक लाभ मिलने और करियर में बेहतर अवसर आने के संकेत हैं। जानें किन 4 राशियों को धन, करियर और नौकरी में लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का अंतिम सोमवार उम्मीदों से भरा रह सकता है। लंबे समय से जिस काम को लेकर प्रयास चल रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। यदि किसी वजह से पैसा अटका हुआ है तो उसकी वापसी का रास्ता भी खुल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। नौकरी या करियर को लेकर किए जा रहे प्रयास सफल होने के संकेत हैं। बेरोजगार लोगों को अपनी पसंद की नौकरी से जुड़ी सूचना मिल सकती है। कारोबार करने वालों को भी नए संपर्कों से फायदा हो सकता है। इसके अलावा घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। काम में लगातार मेहनत कर रहे जातकों को उसका सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। नौकरी में पद बढ़ने या आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है। धन से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी कम हो सकती है। सफलता मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाने का उत्साह भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2026: 25 या 26 अगस्त, कब रखा जाएगा सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा का समय
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सावन का अंतिम सोमवार राहत लेकर आ सकता है। पहले किए गए निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है। किसी व्यक्ति या काम में फंसा धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम भी पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।