Sawan First Monday 2026 : सावन का पहला सोमवार 2026 में शिव भक्तों के लिए खास दिन माना जा रहा है. इस शुभ अवसर पर कई लोग व्रत रखते हैं और घर में भगवान शिव को भोग लगाने के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार करते हैं। अगर आप भी इस दिन कुछ आसान और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मूंगफली की बर्फी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए खोया या दूध की जरूरत भी नहीं पड़ती.
आसान सामग्री से तैयार होगी मिठाई
मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए आपको भुनी हुई मूंगफली, चीनी, थोड़े से काजू-बादाम जैसे मेवे और इलायची पाउडर की जरूरत होगी. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक लगती है। इसे व्रत के दौरान फलाहार मिठाई के रूप में भी कई लोग पसंद करते हैं.
ऐसे बनाएं मूंगफली की बर्फी
सबसे पहले मूंगफली को हल्का भूनकर उसका छिलका निकाल लें। इसके बाद मूंगफली को पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालकर चाशनी तैयार करें। इसमें मूंगफली का पाउडर डालकर लगातार चलाएं, ताकि मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिला दें. अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में फैलाकर बराबर कर लें. कुछ समय ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है स्वादिष्ट मूंगफली बर्फी.
लंबे समय तक कर सकते हैं स्टोर
मूंगफली की यह मिठाई एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक सुरक्षित रखी जा सकती है. सावन सोमवार के मौके पर घर आए मेहमानों को भी यह मिठाई परोसी जा सकती है. आसान तरीका और शानदार स्वाद इसे खास बना देता है.