.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Da58a36a7-e7f4-43c6-b10a-f3524d25037f&w=3840&q=75)
Lifestyle Tips : घर की साफ-सफाई में हम कितने ही सावधानी बरतें, लेकिन दीमक जैसी छोटी मगर खतरनाक कीड़े अक्सर लकड़ी के फर्नीचर, दरवाज़ों और अलमारियों में घर बना ही लेती हैं. ये धीरे-धीरे हमारी कीमती चीज़ों को खोखला कर देती हैं और जब तक हमें पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. बाजार में दीमक भगाने के लिए कई केमिकल्स मौजूद हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप एक सस्ता, आसान और कारगर घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपके रसोई में ही इसका इलाज मौजूद है – और वो भी सिर्फ 2 रुपए में!
हम बात कर रहे हैं नीम के तेल (Neem Oil) की. जी हाँ, नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है जो दीमक को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण दीमक की संख्या को तेजी से घटाते हैं और उन्हें दोबारा आने से भी रोकते हैं.
इस्तेमाल का तरीका:
1. एक कटोरी में लगभग 2 रुपए के बराबर नीम का तेल लें.
2. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें.
3. अब जहां भी दीमक दिखे या लकड़ी के फर्नीचर हों, वहाँ इस मिश्रण को अच्छे से स्प्रे करें.
4. इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक लगातार दोहराएं.
सिर्फ कुछ दिनों में आप देखेंगे कि दीमक पूरी तरह गायब हो चुकी है और दोबारा लौटकर भी नहीं आती.
फायदे:
सस्ता और प्राकृतिक उपाय
बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित
फर्नीचर को कोई नुकसान नहीं होता
घर की हवा भी शुद्ध होती है
तो अब जब भी दीमक घर में अड्डा जमाए, तो घबराइए नहीं – बस उठाइए 2 रुपए की ये जादुई चीज़ और कर दीजिए उनका हमेशा के लिए सफाया!