SBI CBO Final Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर 2025 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज हैं। बता दें कि एसबीआई की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए इसी माह में इंटरव्यू लिए गए थे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CIRCLE BASED OFFICERS (FINAL RESULT ANNOUNCED) पर क्लिक करें।
STEP 3. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब इसमें अपना रोल नंबर ढूंढें।
STEP 5. सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीडीएफ में दर्ज हैं।
2964 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 2964 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें से 2600 पद रेगुलर पोस्ट के लिए और 264 पद बैकलॉग वैकेंसी के लिए आरक्षित हैं। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1066 पद निर्धारित थे। इसके अलावा ओबीसी के लिए 697 पद, एसटी के लिए 190, एससी के लिए 387 और EWS के लिए 260 पदों पर भर्तियां होनी थी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के लिए इंटरव्यू नवंबर के महीने में ही लिए गए थे, जिसके बाद अब इंटरव्यू और लिखित परीक्षा दोनों के मार्क्स मिलाकर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।चयनित उम्मीदवारों को लगभग 58,484 रुपये ग्रॉस सैलरी और लगभग 50,296 रुपये नेट सैलरी मिलेगी, साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, सीसीए और अन्य बैकिंग लाभ भी प्राप्त होंगे।