
SBI CBO Results 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होगा, उसे अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद (LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR INTERVIEW) पर क्लिक करें।
STEP 3. मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 4. अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज है वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया 1 नवंबर 2025 से शुरू की जा सकती है। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2964 पदों पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में 20 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।