.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0b10e0c0-eb97-40aa-8654-cbce20e6f8ce&w=3840&q=75)
SBI Clerk Exam 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से क्लर्क भर्ती 2025 के प्रारंभिक परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी देख सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 6,589 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल पदों में से 5,180 रेगुलर और 1,409 बैकलॉग पद हैं। जिसमें सामान्य 2,255, एससी 788, एसटी 450, ओबीसी 1,179, ईडब्ल्यूएस 508 के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं, अगर आपका चयन इन पदों पर होता है, तो आपको 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4–5 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा परीक्षा देनी होगी। वहीं, अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न राज्यों में की जाएगी।