SBI Clerk Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित हुए थे, वे अब एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Main Examination एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत जरूरी है। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, जेंडर, जन्मतिथि, परीक्षा की शिफ्ट, रिपोर्टिंग का टाइम, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम सेंटर कोड जैसी जानकारियां होगी। बता दें, परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इस दिन हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा
बता दें कि एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20,21 और 27 सितंबर को किया गया था। इसके नतीजे 4 नंवबर 2025 को घोषित किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब 21 नवंबर को मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 5180 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।