
SBI Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।ॉ
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले लोगों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उन्हें बैलेंस शीट को समझने, अप्रेजल तैयार करने, क्रेडिट प्रपोजल का आकलन करने और क्रेडिट मॉनिटरिंग जैसी क्षमताओं में निपुण होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। तो वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।