SBI Free Courses: आज के दौर में सिर्फ डिग्री के बल पर मनचाही नौकरी पाना आसान नहीं रह गया है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई-नई स्किल्स सीखना बेहद जरूरी हो चुका है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ग्लोबल लर्निंग प्लेटफॉर्म edX के साथ मिलकर कई फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। छात्र और नौकरीपेशान लोग अपनी पढ़ाई या जॉब के साथ-साथ इन कोर्सेस के जरिए अपनी स्किल्स सुधार सकते हैं। बता दें कि इन कोर्स में Artificial Intelligence (AI), Generative AI, Marketing, Personal Branding, Finance और Banking जैसे विषय शामिल हैं।
Artificial Intelligence (AI) & Generative AI
SBI की ऑनलाइन कोर्स सूची में AI and Generative AI for Business Automation जैसा कोर्स शामिल हैं। इसमें सिखाया जाएगा कि बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग कैसे करें। खास बात यह है कि इसके लिए कोडिंग या टेक्निकल बैकग्राउंड का होना जरूरी नहीं है। SBI की आधिकारिक सूची में Generative AI and its Applications in Finance और Introduction to Machine Learning for Finance जैसे कोर्स भी शामिल हैं. इससे learners को AI और finance के बीच के संबंध को समझने का मौका मिलता है।
Content Marketing Strategy
डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन में कंटेंट बनाने, उसे प्रमोट करने और ग्राहकों तक सही तरीके से पहुंचाने की रणनीति सिखाई जाती है। SBI की आधिकारिक सूची में Relationship Marketing Strategy for Financial Services, Marketing Psychology for Financial Services और Influence Essentials for Leadership and Marketing जैसे अन्य कोर्स भी शामिल हैं।
फाइनेंस और बैंकिंग
फाइनेंस में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए भी SBI के पास कई कोर्स हैं. इनमें Introduction to Behavioural Finance, Financial Markets and Products, Ratio Analysis Fundamentals और Financial Management of Enterprise – For Beginners जैसे कोर्स शामिल हैं।Introduction to Behavioural Finance में बताया जाता है कि लोगों की सोच और भावनाएं उनके वित्तीय फैसलों को कैसे प्रभावित करती हैं।
यह भी पढ़ें: UPTET 2026: यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
पर्सनल ब्रांडिंग और लीडरशिप
पर्सनल ब्रांडिंग और लीडरशिप से जुड़े कोर्सेस भी उपलब्ध है। इसमें पर्सनल ब्रांड और सामान्य ब्रांड के बीच अंतर, personal branding की जरूरत और इसे विकसित करने के लिए जरूरी स्किल्स जैसे विषय शामिल हैं। पर्सनल ब्रांडिग का कोर्स 25 सितंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगा।
मुफ्त में की जा सकती है पढ़ाई
बता दें इन सभी कोर्सेस को edX प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में रजिस्टर करके पढ़ा जा सकता है। अगर आपको कोर्स परा करने के बाद SBI/edX का Verified Certificate चाहिए, तो उसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। सभी कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिन्हें छात्र अपनी सुविधा और समय के अनुसार पूरा कर सकते हैं।