.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Db45e888d-badb-439e-908f-98a73526b533&w=3840&q=75)
SBI PO Mains Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसबीआई पीओ मेन्स 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 13 सिंतबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, अब वे पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 541 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 203 पद सामान्य वर्ग के लिए, 135 पद ओबीसी के लिए, 50 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 37 पद एससी के लिए और 75 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।