
SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षार्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास कर ली है वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद करियर में जाकर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
STEP 3. अब रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
STEP 4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एसबीआई पीओ भर्ती 2025 प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को किया गया था। जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस भर्ती के जरिए कुल 600 पदों पर चयन किया जाएगा। एसबीआई पीओ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें 200 अंक के 170 प्रश्न होंगे।