.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D891b3e17-3acc-40db-a445-b266a386a1a4&w=3840&q=75)
SBI PO Prelims Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वैसे तो अभी तक बैंक ने रिजल्ट के तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट अगस्त लास्ट तक घोषित किए जा सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद‘SBI PO Prelims Result’ पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।
STEP 5. रिजल्ट डाउनलोड कर आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
सितंबर में होगी मुख्य परीक्षा
आपको बता दें कि एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे, एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एमडिट कार्ड सितंबर महीने में ही जारी किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। इनमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद हैं।