NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा के आयोजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नीट परीक्षा को एक शिफ्ट में सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा के आयोजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में किया जाएगी। . दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराने को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एग्जाम एक शिफ्ट में कराने का फैसला सुनाते हुए मुहर लगा दी । परीक्षा का आयोजन इस साल 15 जून को सीबीटी मोड में कराया जाएगा। आपको मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश दिया कि वह नीट 2025 की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में न कराकर एक ही शिफ्ट में कराये जिससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे और सभी कैंडीडेट्स को समान अवसर मिले । शीर्ष अदालत ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से कहा 15 जून 2025 को नीट परीक्षा का आयोजन होने वाला है परीक्षा की जरूरी व्यवस्था के लिए अभी भी समय बचा है इसकी तैयारियां जल्दी कर लें ।
एन बी ई कब जारी कर सकता है एग्जाम सिटी स्लिप-नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी।एन बी ई सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जारी नही करेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सिटी स्लिप भेजेगा, जिसे अभ्यर्थी आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी प्रवेश पत्र कब आएगा-नीट एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से करीब चार दिन पहले परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।परीक्षार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बिना हाल टिकट के किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नही दी जाएगी।